Skip to main content

Aaj Tak24x7

कृषकों से हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

धार ( मध्य प्रदेश )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

**

*** अब किसानों को नरवाई जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ***

  धार,  कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के लिए डीबीटी योजना के तहत कृषकों से सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, और स्मार्ट सीडर के आवेदन लिए जा रहे हैं। यह आवेदन 6 जुलाई से mpdage.org  पोर्टल पर शुरू हो गए हैं।
     सहायक कृषि यंत्री धार ने बताया कि किसान 4500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री इंदौर” के नाम से बनवाकर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ जैसे बी-1 की कॉपी, ट्रैक्टर की आरसी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। इस योजना के तहत सुपर सीडर पर अधिकतम एक लाख 20 हजार रुपए, हैप्पी सीडर पर 86 हजार 400 रुपए और स्मार्ट सीडर पर 90 हजार 200 रुपए तक का अनुदान मिलेगा। इन उपकरणों के उपयोग से किसान नरवाई जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि फसल के अवशेष सीधे मिट्टी में मिल जाएंगे। साथ ही बोनी का काम भी एक साथ हो जाएगा। इससे किसानों को समय और लागत दोनों की बचत होती है। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि स्मार्ट सीडर यंत्र सुपर सीडर का ही एक वैकल्पिक कृषि यंत्र है, यह यंत्र जिस लाइन में बुआई होती है, उसी लाइन की नरवाई को काटकर एवं जुताई कर मिट्टी में मिला देता है। स्मार्ट सीडर को कम होर्स पावर के ट्रेक्टर से भी चलाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृषक mpdage.org  की साईड पर जाकर अथवा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री धार, कार्यालय उपसंचालक कृषि धार, विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in