केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा निराला अंदाज, बेंगलुरु के प्रसिद्ध रामेश्वर कैफे में लिया कॉफी का आनंद, आगंतुकों और छात्रों से की बातचीत


अतुल मल्होत्रा चीफ ब्यूरो ग्वालियर


केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु दौरे में एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला है। अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान सिंधिया ने प्रसिद्ध रामेश्वरम कैफे पहुंचकर चाय- कॉफी और नाश्ते का आनंद लिया।
चक्रवीर शिवपुरी
मंत्री ने कैफे में पारंपरिक डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया और आगंतुकों, कैफे स्टाफ व कॉलेज के छात्रों के एक समूह से बातचीत की। इस दौरान कैफे में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां सिंधिया ने वहां पर बैठे लोगों से अनौपचारिक संवाद किया।

मंत्री सिंधिया के इस अप्रत्याशित दौरे ने कैफे में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को खुश कर दिया। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए अपने कुछ अनुभव भी साझा किए, जिससे माहौल आनंदमय और खुशनुमा बन गया।
चक्रवीर न्यूज़ बालकृष्ण शर्मा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes