Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात पुलिस कंपू द्वारा वाहन में लगे अवैध हूटर को जप्त कर बनाया 3000 रुपये का चालान.

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

ग्वालियर ।। 11.07.2025 ।। – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं शहर की यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध मुहिम जारी है ।
उक्त चेकिंग कार्यवाही के दौरान वाहन क्रमांक MP- ZH – 3244 के आगे गवर्मेंट कॉन्ट्रैक्टर लिखा हुआ था जिसे रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन में एक अवैध हूटर लगा पाया गया जिसे जप्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कार्यवाही कर 3000 रुपए का चालान बनाया गया एवं आगे से अवैध हूटर न लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी ।इसी क्रम में गुड़ा गुड़ी का नाका से धर्मेन्द्र डेयरी तक दुकानदार और हाथ ठेलो वालों के विरुद्ध नगर निगम मदाखलत टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई जिसमें दुकानदारों के द्वारा दुकान सामग्री दुकान के बाहर रोड पर रख कर यातायात को बाधित कर रहे थे उस सामग्री व हाथ ठेले को जप्त कर नगर निगम मदाखलत कार्यालय डीबी सिटी भिजवाया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं अवैध रूप से अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालो के विरुद्ध इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा , निरी. श्री पूरन शर्मा ,सूबेदार श्री राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल यादव एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in