Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा शातिर आदतन खुखार अपराधियो के विरूध्द कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने हेतु आपरेशन पवित्र चलाया जा रहा हैं,

लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता- गणेश जायसवाल
दिनांक/ 7/2025

जिसके अंतर्गत कन्नौद क्षेत्र के आदतन लिस्टेड गुण्डे बदमाशो पर निगाह रख उन्हे बाउण्ड ओवर करवाने तथा उसका उल्लघन करने पर उनके विरूध्द कार्यवाही कर जेल भेजे जाने हेतु एसडीएम कन्नौद से समन्वय कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था जिसके पालन में थाना कन्नौद के आदतन अपराधियो को बाउण्ड ओवर करवाया जा रहा हैं, थाना का लिस्टेड गुण्डा राहुल पिता राधेश्याम निवासी ननासा को उसके विरूध्द वर्ष 2015 से लगातार चोरी, नकबजनी, मारपीट, पुलिस अभिरक्षा से फरार होने, अवैध हथियार रखने व अवैध शराब परिवहन करने संबंधी कुल चौदह आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द होने से आरोपी बदमाश की आपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु धारा बी.एन.एस.एस. 2023 की धारा 129 अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम कार्यालय कन्नौद में प्रस्तुत किया गया था, जिसके अंतर्गत एसडीएम कन्नौद द्वारा आरोपी बदमाश को आदेश दिनांक 21.11.2024 से एक वर्ष की अवधि के लिये सदाचार एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाउण्ड ओवर कराया गया था, परंतु आरोपी बदमाश द्वारा बाउण्ड ओवर अवधि में अपनी आपराधिक गतिविधिया जारी रखते हुये, अवैध शराब परिवहन करने व अवैध हथियार रखने संबंधी अपराध कारित कर बाउण्ड ओवर आदेश का उल्लघंन किया गया. जिसपर थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी द्वारा आरोपी बदमाश के विरूध्द बाउण्ड ओवर उल्लघंन की कार्यवाही कर आरोपी को बाउण्ड ओवर की शेष अवधि में जेल में निरूध्द रखने हेतु बीएनएसएस 2023 की धारा 141 के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम कन्नौद के समक्ष प्रस्तुत किया गया, परंतु आरोपी बदमाश एवं शातिर किस्म का होने से फरार होकर तारीख पेशी उपस्थित नही हो रहा था. कन्नौद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर एसडीएम कन्नौद के समक्ष पेश किया, नवागत एसडीएम कन्नौद श्री कन्हैयालाल तिलवारी द्वारा आरोपी बदमाश राहुल पिता राधेश्याम निवासी ननासा को बाउण्ड ओवर आदेश का उल्लघन करने पर बाउण्ड ओवर समय की शेष अवधि आदेश दिनांक 11.07.2025 से दिनांक 21.11.2025 तक के लिये जेल भेजा गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in