Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कुख्यात आरोपी उमेश पटेल अपने 1 साथी के साथ पकड़ा गया

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कुख्यात आरोपी उमेश पटेल अपने 1 साथी के साथ पकड़ा गय*

*310 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के 8 हजार 500 रूपये जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एमडी नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 310 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के 8 हजार 500 रूपये के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल ने बताया कि दिनांक 12-7-25 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती में उमेश पटैल अपने एक साथी के साथ घर के बाहर सफेद एवं पीले रंग की बोरियों में भारी मात्रा में शराब रखे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई उमेश पटैल के घर के बाहर रोड़ पर मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति सफेद एवं पीले रंग की बोरियों के साथ खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर रेल्वे स्टेशन के पास ग्वारीघाट एवं उमेश पटैल उम्र 61 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट बताये जिनके कब्जे में रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर 310 पाव देशी शराब कीमती लगभग लगभग 30 हजार रूपये की तथा प्लास्टिक के थैले में शराब बिक्री के नगदी 8 हजार 500 रूपये रखे मिले जिन्हें जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया कुख्यातआरोपी उमेश पटेल अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसे विरूद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट, के 45 अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी सुरेन्द्र ठाकुर के मारपीट, आबकारी एक्ट, के 6 अपराध पंजीबद्ध है।

 

उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक हरक बहादुर थापा, आरक्षक गोपेश, संदीप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in