Skip to main content

Aaj Tak24x7

रैप सांग से सोशल मीडिया पर लोगों की चाहत बने शहर निवासी सचिन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

नेक्सटजेन म्यूजिक कंपनी से मिला पहला ब्रेक

औरैया– शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी सचिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने रैप सांग के माध्यम से छाए हुए हैं। नेक्सटजेन म्यूजिक कंपनी की ओर से पहला सांग लांच होते ही सचिन लोगों की चाहत बन गए हैं।
देखा जाए तो औरैया शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देरी है बस उन्हें एक ब्रेक मिलने की। पिछले कई सालों से हिंदी, पंजाबी व रैप सांग लिखने वाले सचिन अब तक किसी प्लेट फार्म का इंतजार कर रहे थे। जो उन्हें मनमाफिक मुकाम दे सके। इसी बीच दिल्ली में नेक्सटजेन म्यूजिक कंपनी के संचालक रवि पांडेय से उनकी मुलाकात हुई। बस यहीं से सचिन की किस्मत ने पलटा मारा। बनारसीदास निवासी सचिन सिंह राघव बताते हैं कि उनको गाना लिखने का शौक है। हनी सिंह को अपना आदर्श मानने वाले सचिन बताते हैं कि उनके हाई हील्स गाना सुनने के बाद उन्होंने भी फिल्मी दुनियां में कदम रखने का मन बनाया। जहां उनकी इस इच्छा को शहर के मोहल्ला ब्रम्हनगर निवासी सुधीर उर्फ झल्लू पांडेय के दिल्ली निवासी पुत्र रवि पांडेय ने पूरा किया। रवि पांडेय दिल्ली में अपनी नेक्सटजेन म्यूजिक कंपनी संचालित किए हुए हैं। बताया कि रवि पांडेय ने अपनी कंपनी के माध्यम से रैप सांग चढ़ती जवानी तेरी, यूपी की तू रानी मेरी, रिकार्ड किया। यह गाना शनिवार को लांच हुआ। गाना लांच होते ही सचिन की प्रतिभा को देख लोगों ने उन्हें खूब सराहा। सचिन बताते हैं कि जल्द ही उनके और गाने शूट होने वाले हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in