किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाए सरकार खाद की उपलब्धता के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कृषि मंत्री एवं प्रमुख सचिव को लिखा पत्र **

सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

**

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा रविवार को प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री एंदलसिंह कंसाना एवं प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील मे किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने की मांग रखी। पत्र के माध्यम से बताया है कि वर्तमान मे खरीफ की फसल का दौर चल रहा है किसानो द्वारा सोयाबीन सहित अन्य फसलो की बुवाई कर दी है सहकारी साख संस्था से केवल दर्ज खातेदारो को ही खाद मिलता है वह भी समय पर नही मिल रहा है। तहसील के एकमात्र मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भण्डारण केन्द्र राजगढ पर कई दिनो तक खाद उपलब्ध नही रहता है वही निजी दुकानो पर शासन के कठोर नियम होने से किसानो को खाद आसानी से नही मिल रहा है। किसानो द्वारा नगर वितरण केन्द्र की संख्या मे वृध्दि करने की मांग की जा रही है जो कि वाजिब भी है। इसलिए किसानो के हित मे खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील की सहकारी साख संस्था एवं नगद वितरण केन्द्र राजगढ पर पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने एवं वृहद क्षैत्र होने से नगद वितरण केन्द्र मे वृध्दि की जाए ताकि किसानो को आसानी से खाद मिल सके और परेशानियो का सामना नही करना पडे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes