निगमायुक्त संघ प्रिय ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देशनिगमायुक्त संघ प्रिय ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


ग्वालियर दिनांक 14 जुलाई 2025-  नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था एवं जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री अशोक गुप्ता, श्री रामसेवक शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 8 नरसिंह नगर में जल भराव वाले स्थान को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 12 में सफाई कर्मचारियों के बारे मंे जानकारी ली। जिसमें 59 कर्मचारी पदस्थ होना पाये गए, लेकिन कर्मचारियों की परेड कराये जाने पर कम कर्मचारी मिले। इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सफाई के कार्य मंे लगे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी जिसमें पया गया कि सभी कर्मचारी सार्थक ऐप पर रजिस्टर्ड हैं तथा निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी सार्थक ऐप पर अपनी उपस्थिति अवश्य लगायें नहीं तो संबधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ वार्ड मंे चलने वाले डोर टू डोर कचरा वाहन को देखा तथा निर्देशित किया कि घरों से निकलने वाले कचरे को गीला व सूखा करके ही लें तथा सभी सफाई कर्मचारी समय पर वार्डों में सफाई करें कहीं भी डिवाइडरों एवं मार्गों पर कचरा ठिया नहीं दिखना चाहिए।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने तानसेन नगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को बरसात के तत्काल बाद जल भराव वाले स्थानों से जल निकासी के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 5 में निरीक्षण के दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सूचना क्र./936/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in