जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश


देवास, 15 जुलाई 2025/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ज्‍योति शर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

घर जाने का रास्‍ता खुलवाया जाए जनसुनवाई में आवेदक गोरेलाल बनेरिया निवासी शंकरगढ़ देवास ने घर आने-जाने वाले रास्‍ते को खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

पानी की निकासी करवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम नेवरी ग्राम पंचायत लिंबोदा देवास के निवासियों ने पानी की निकासी के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

खेत की मेढ़ से मिट्टी हटवाने एवं जल निकासी करवाई जाएं जनसुनवाई में आवेदिका सावित्री बाई पति बाबुलाल ने खेत की मेढ़ से मिट्टी हटवाने एवं जल की निकासी के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए जनसुनवाई में आवेदक बद्रीलाल सेन निवासी ग्राम बैरागढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in