*👉 श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा ली गयी बैठ*
द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर संस्कार कांवड यात्रा दिनॉक 21-7-2025 को प्रातः 7 बजे मॉ नर्मदा तट ग्वारीघाट से निकाली जावेगी जो बादशाह हलवाई मंदिर, रामपुर चौक, छोटी लाईन फाटक चौराहा, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक, बेलबाग तिराहा, घमापुर चौक, कांचघर चौक, सतपुला ब्रिज, पनेहरा पैट्रोलपंप, गोकलपुर, रांझी, खमरिया बाजार होते हुये मटामर स्थित कैलाशधाम में समाप्त होगी।
संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 14-7-2025 को कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा महापौर जबलपुर श्री जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ तथा नगर निगम कमिश्नर श्रीमति प्रीति यादव (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में एक बैठक ली गयी। ।
बेैठक मे ए.डी.एम. श्रीमति मीशा सिंह (भा.प्र.से.), पीडब्ल्यूडी अधिकारी श्री शिवेन्द्र सिंह , सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री अभिषेक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आंनद कलागदी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला तथा एसडीएम श्री ऋषभ जैन, श्री अनुराग सिंह एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक एवं समस्त थाना प्रभारी शहर के अलावा, कावंड यात्रा का आयोजन करने वाले लगभग 120 आयोजकगण उपस्थित थे।
बैठक में सभी को बताया गया कि डी.जे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साउंड सिस्टम की विधिवत अनुमति प्राप्त करते हुये अनुमति मे उल्लेखित शर्तो के अनुसार ही साउड सिस्टम लगायें। समस्त डीजे/साउंड बाक्स संचालक झांकियों, स्वागत मंचो, जुलूस एंव आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार से 2 से अधिक बॉक्सों का प्रयोग नही करेंगे एवं प्रयोग किये जा रहे स्पीकर बॉक्स 12 इंच व्यास से अधिक के नही होगे तथा उनका वॉल्यूम 50 डेसिमल से ज्यादा न रखा जावें, एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के प्रावधानों के तहत ही उनका उपयोग किया जावें। बॉक्सों के साथ चोंगों का प्रयोग बिल्कुल भी नही किया जावेगा । जुलूस/कांवड यात्रा के दौरान वाहन में 2 साउंड बाक्स का ही प्रयोग किया जाये । जुलूस/कांवड यात्रा के दौरान एैसा किसी भी प्रकार का एनाउसमंेट न किया जावें, न ही एैसे गाने बजाये जायें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हों ।



