Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

थाना कोतवाली पुलिस ने अमानत में खयानत के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 15.07.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीध्र निकाल कर फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित प्रकरणों का निकाल कर फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा* द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 06/25 धारा 316,351(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी ग्वालियर आया हुआ है जो कि हॉस्पिटल रोड के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने हॉस्पिटल रोड से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को नाका चंद्रबदनी थाना झांसी रोड जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा फरियादी रवेन्द्र सिंह परिहार का पुस्तैनी सोने का हार का गबन कर उसे बेचना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी से बेचे गये सोने के हार के 70 हजार रूपये नगद विधिवत जप्त किये गये। उक्त आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।

घटना का विवरण :- दिनांक 06.01.2025 को फरियादी रवेन्द्र सिंह परिहार निवासी शारदा विहार, सिटी सेन्टर, ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी सासु माँ का पुस्तैनी एक गले का सोने का हार करीब 25 ग्राम जो कि टूट गया था और उसको सही कराने के लिये पूर्व के परिचित तरूण सोनी को जुलाई 2024 में हार को रिपेयर कराने के लिये एवं उसकी सफाई कराने के लिये दिया गया था। जब मेरे द्वारा 05 दिन बाद उनसे अपने दिये गये हार की मांग की तो उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि अभी थोड़ा समय लगेगा आप मुझसे 10-15 दिन पश्चात् अपने हार को ले लेना। तद्उपरांत उस दिन से निरंतर तरूण सोनी हार देने में टालमटोली करते रहे और कहते रहे कि अभी आपका हार सही नहीं हो पाया है, परन्तु आज से करीब 10 दिवस पूर्व तरुण सोनी द्वारा मुझसे यह कहा गया कि मेरे पास कोई हार नहीं है न आपने मुझे कोई हार दिया और ज्यादा होशियारी दिखाई तो तुम्हारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दूंगा। जब मै उसके घर गया तो घर पर ताला लगा हुआ था आसपास के लोगों ने बताया कि वह यहां से चले गये है तब मुझे शक हुआ कि तरूण सोनी द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है और मेरे सोने के हार का गवन कर मेरे साथ अमानत में खयानत की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 06/25 धारा 316,351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका : पकड़े गये आरोपियों से 70 हजार रूपये जप्त किये गये।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, सउनि0 हरदा नायक, सउनि0 रामकृष्ण शर्मा, प्र.आर0 अमित दुबे,‌ आर0 हिमाचल, राजेश, गौरव जैन, राजेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in