“

अलीराजपुर, मध्यप्रदेश
नानपुर:- इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना था। “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत कलेक्टर श्री डॉ. अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने संयुक्तरूप से शपथ दिलवाई।
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक सघन जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को नानपुर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा त्यागने के लिए प्रेरित करना था। रेली के दौरान थाना प्रभारी मुकेश कनासिया, सउनी दिनेश अवास्या, सउनि नरसिंह सेंचा, सउनि सौभाग्य सिंह धार्वे, प्रधान आरक्षक 285 मनोज
आरक्षण 197 धनसिंह कनेल व अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट :- मेहबूब पठान
