
अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
हजीरा चौराहे से चार शहर के नाका तक हाथ ठेला फुटकर व्यापारी और दुकान संचालकों द्वारा रोड पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित किया जा रहा है जिससे उक्त मार्ग पर यातायात धीमी गति से संचालित होता है और कभी कभी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। उक्त मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत चौहान को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी यातायात अभिषेक रघुवंशी द्वारा व्यवस्था आज दिनाँक 15-07-25 को हजीरा चौराहे से लेकर चार शहर के नाके तक नगर निगम की मदाखलत टीम के साथ संयुक्त टीम बनकर उक्त मार्ग को अवरुद्ध करने वाले हाथ ठेले, फुटकर विक्रेता, दुकान संचालकों द्वारा दुकान का सामान बोर्ड तथा वाहन आदि आम रोड पर रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कारवाही की गई और दुकान संचालकों द्वारा रोड पर रखे सामान और बैनर बोर्ड नगर निगम टीम द्वारा जप्त किए गए। जिससे उक्त मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन और सुगम बनाया गया। हो सके। इसके साथ ही उक्त मार्ग पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों और रोंग साइड चलने वाले वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई।



