नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 32 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 32 नग नशीले इंजैक्शन जप्

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राझी श्री सतीष कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 32 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी खमरिया श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया कि दिनांक 16-7-25 को शाम क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि खेरमाई मंदिर बापू नगर नाला के पास एक युवक नशे के इंजेक्शन रखकर लोगों को बेच रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बापूनगर नाला के पास दबिश दी गई जहां पन्नी से बनी टपरिया नुमा स्थान से मुखबिर के बताये हुलिये का युवक काले रंग की पन्नी लेकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम शानू श्रीपाल उम्र 24 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी बताया जो तलाशी लेने पर काले रंग की पन्नी में प्रतिबंधित फेनेरमाईन मेलियेट 16 नग एवं ब्यूप्रेनार्फिन 16 नग रखे मिला आरोपी के कब्जे से 32 नग नशीले इंजैक्शन जप्त करते हुये धारा 8, 20, एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी, आशुतोष बघेल, थाना खमरिया के सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in