Skip to main content

Aaj Tak24x7

कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नटराज पूजन एवं वरिष्ठ कला गुरु सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलित किया

कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नटराज पूजन एवं वरिष्ठ कला गुरु सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलित किय. अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट मोबाइल 9993256405 माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर के बाल भवन स्थित संस्कार भारती (साहित्य, रंगमंच एवं कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संगठन), naग्वालियर-महानगर द्वारा आयोजित नटराज पूजन एवं वरिष्ठ कला गुरु सम्मान समारोह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उपस्थित सभी कला-प्रेमियों को संबोधित किया।

 

यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और गुरु–शिष्य परंपरा के सम्मान का जीवंत उदाहरण है। कला के विविध आयामों से जुड़े महान गुरुओं का सम्मान करना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना, यह सचमुच एक गर्व का क्षण है।

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, कुलगुरु राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय श्रीमती स्मिता सहस्त्रबुद्धे जी, श्री यशपाल सिंह तोमर जी, श्री प्रदीप दीक्षित जी, श्री चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार जी, डॉ. श्री संजय धवले जी तथा अन्य अनेक गणमान्य कला साधक और गुरुजन उपस्थित रहे l

 

🙏 सभी वरिष्ठ गुरुओं को कोटि-कोटि नमन एवं संस्कार भारती के सभी साथियों को साधुवाद, जिन्होंने यह प्रेरणादायी आयोजन संपन्न कराया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in