ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट की तर्ज पर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मैं आने वाले श्रद्धालुओं के समुचित रख रखाव प्रबंधन हेतु समिति का चयन हुआ* 

*ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट की तर्ज पर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मैं आने वाले श्रद्धालुओं के समुचित रख रखाव प्रबंधन हेतु समिति का चयन हुआ*

खंडवा जिले के मांधाता ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग से मुकेश शुक्ला की खास रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक अति दुर्लभ ओंकार ममलेश्वरम ज्योतिर्लिंगों पर श्रद्धालुओं को सुविधाओं को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा आगामी सिहस्थ वर्ष 2028 को देखते हुए कड़े एवं बड़े फैसले लिए जा रहे हैं अब ओंकारेश्वर की तर्ज पर ममलेश्वर में भी ट्रस्ट का गठन होने जा रहा है जिससे ममलेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं को व्यापक सुविधा प्राप्त हो सके इसको लेकर खंडवा जिले के पुनासा अनु भाग अधिकारी राजस्व श्री शिवम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बतलाया कि ओंकारेश्वर मंदिर की तरह ही श्री ममलेश्वर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन में यह निर्णय 15जुलाई को कलेक्टर खंडवा श्री ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर समिति गठित की गई समिति में शासकीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है प्रशासन के द्वारा मंदिर मे दान बेटी भी रखवा दी है

*सूत्रों की जानकारी के अनुसार*

श्री ममलेश्वर महादेव (ज्योतिर्लिंग) मंदिर, ओंकारेश्वर, एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो खासगी देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटीज ट्रस्ट की संपत्ति के रूप में दर्ज है। साथ ही यह मंदिर पुरातत्व विभाग द्वारा अधिसूचित संरक्षित स्मारक के अंतर्गत भी आता है।

 

मंदिर की वर्तमान व्यवस्था स्पष्ट न होने के कारण अवैध अतिक्रमण, अनियंत्रित दान संग्रहण एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग एवं ट्रस्ट द्वारा भी समय-समय पर मंदिर प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने की अनुशंसा की गई है।

 

+विशेष खासगी ट्रस्ट द्वारा दिनांक 08.05.2017 को तत्कालीन कलेक्टर खण्डवा को प्रेषित पत्र (आवक क्र. 4932) में मंदिर दान राशि को शासन के अधीन लेते हुए जनसुविधाओं के विकास हेतु अनुरोध किया गया था।

नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य विभागीय रिपोर्टों तथा जनहित में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से मंदिर प्रबंधन हेतु निम्नानुसार प्रबंधन समिति का गठन किया गया। *यह हो सकते हैं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के मनोनीत सदस्य*

 

1. कलेक्टर, अध्यक्ष

2. आयुक्त, इंदौर संभाग एवं पदेन ट्रस्टी (खासगी ट्रस्ट प्रतिनिधि)

3. सांसद, संसदीय क्षेत्र

4. क्षेत्रीय मांधाता विधायक

5. अध्यक्ष, नगर परिषद ओंकारेश्वर –

6. खासगी ट्रस्ट द्वारा नामांकित प्रतिनिधि

7. जिलापुलिस अधीक्षक,

8. अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग, इंदौर एवं पदेन ट्रस्टी

9. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुनासा – सचिव

10. जिला कोषालय अधिकारी, खण्डवा – कोषाध्यक्ष

11. तहसीलदार/नायब तहसीलदार, टप्पा मान्धाता – सदस्य

12. एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, पुनासा –

13. मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद ओंकारेश्वर

14. कार्यपालन यंत्री, म.प्र. प.क्षे.वि.वि.कं.लि., पुनासा

15. थाना प्रभारी, थाना मान्धाता

16. भिलाला पुजारी परिवार से नामांकित प्रतिनिधि

यह समिति श्री ममलेश्वर मंदिर परिसर की नियमित निगरानी, समुचित संचालन, दान-संग्रहण की पारदर्शिता, श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदायी रहेगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार – –

ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में सावन मास चल रहा है लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है आगामी

सिहस्थ 2028 की तैयारी मैं शासन प्रशासन जुटा हुआ है संभावनाओं तो यहां तक बता रही है कि आने वाले समय में ठीक है यात्रियों की संख्या लाखों में पहुंच सकती है इसीलिए शासन प्रशासन के द्वारा श्रीजी मंदिर ट्रस्ट ओंकारेश्वर के तर्ज पर यह प्रयास किया जा रहे हैं का प्रारूप पुनासा एसडीएम श्री प्रजापति के द्वारा बताया गया कि ममलेश्वर मंदिर की दान राशि बैंक खाते में जमा की जाए जो राशि दान राशि प्राप्त होगी उससे विकास कार्य किया जाएगा प्रिंटर समिति में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है उपरोक्त जानकारी पुनासा एसडीएम श्री शुभम प्रजापति के द्वारा बतलाई गई जो नगर में सर्वत्र चर्चा में है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in