बधाई ग्वालियर. ग्वालियर को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का अवार्ड प्रदेश में मिला चौथा स्थान

बधाई ग्वालियर. ग्वालियर को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का अवार्ड प्रदेश में मिला चौथा स्था अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

 

ग्वालियर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे 17 जुलाई 2025 को आएंगे, इसके लिए ग्वालियर को स्टेट मिनिस्ट्रियल अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 जुलाई 2025 गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिसमें ग्वालियर शहर को मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्टेट लेवल) पर नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में ग्वालियर पूरे मध्य प्रदेश में इकलौता शहर है। मध्य प्रदेश से कुल 8 शहरों को अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। जिसमें श्रेणी निम्न अनुसार रहेगी — प्रथम सुपर स्वच्छता लीग, द्वितीय प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड, तृतीय मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्पेशल कैटिगरी) एवं चतुर्थ मिनिस्ट्रियल अवार्ड (स्टेट लेवल) शामिल है। अवार्ड लेने हेतु महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी आई ई सी श्री मुकेश बंसल सहित अन्य अधिकारी दिल्ली रवाना हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in