Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता अभियान रैली

सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता अभियान रैल

 

बैरसिया। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना अनुसार पर्यावरण सप्ताह – 2025 का प्रारंभ सरस्वती शिशु मंदिर जैन कॉलोनी बैरसिया में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर किया गया। आपको बता दें कि

विद्या भारती मध्य भारत प्रांत पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करता है।

 

पर्यावरण सप्ताह -2025 की मुख्य बातें,

पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियाँ : – विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पोलीथीन मुक्त घूरा बनाने जैसे कार्य करने का आग्रह किया।

 

जन जागरूकता : – पर्यावरण सप्ताह के दौरान छात्रों, शहर वासियों ,ग्राम वासियों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

 

एकल विद्यालयों की भूमिका :- विद्या भारती के एकल विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहीं हैं।जिसमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी का आह्वान करते हुए भव्य रैली का आयोजन संपन्न हुआ।

इस मौके पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं सभी भैया बहन उपस्थित रहे। बैरसिया आज तक 24×7 जयप्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in