
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल का आज मूसलाधार बारिश के बीच रेलवे स्टेशन बजरिया पर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भव्य स्वागत भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और गर्मजोशी के साथ किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे तब तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं कर सकी और सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में मूसलाधार बारिश में भीगते हुए कार्यकर्ता ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘हेमन्त खंडेलवाल जिंदाबाद, श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों के साथ स्वागत में डटे रहे।
रेलवे स्टेशन बजरिया पर जब प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के जोश का सम्मान करते हुए बारिश में भीगते हुए सत्येन्द्र शर्मा के मंच पर पहुंच गए जहां सत्येन्द्र शर्मा एवं पांच सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने श्री हेमन्त खंडेलवाल का बड़ी फूल-माला से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया।
इस आत्मीय स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल ने सत्येन्द्र शर्मा की पीठ थपथपाकर सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
भारी बारिश के बावजूद सत्येन्द्र शर्मा एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यह ऐतिहासिक पल लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के स्मरण में बना रहेगा और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है।
आज भव्य स्वागत करने वालो में भाजपा के जिला मंत्री सत्येन्द शर्मा के साथ राजेन्द्र खटीक, मुलायम यादव, प्रयाग तोमर, दिलीप शर्मा, प्रणव शर्मा, जीतू कमरिया, गौरव शर्मा, माधव पचोरी, रोनित राठौर, लखन लाल शर्मा, महिपत गुर्जर, प्रतीक पाराशर, जितेंद्र यादव, विनोद शर्मा, अनिल सिसोदिया, पुनीत शर्मा, देवेन्द्र गुर्जर, लखन लाल शर्मा, जोगेंद्र गुर्जर, राजेन्द्र तिवारी, जेनिस गर्ग, नितिन अग्रवाल, आशीष राणा, रजत सविता, दीपक चौहान, चिंटू खंडेलवाल, सचिन स्यामल, दीपक चौहान, आदि उपस्थित रहे।



