Skip to main content

Aaj Tak24x7

भूजल सप्ताह के अवसर पर ग्राम पंचायत क्योटरा, भदौरा, जौरा एवं दासपुर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया, 17 जुलाई 2025 / अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में भूजल सप्ताह के अवसर पर ग्राम पंचायत क्योटरा, भदौरा, जौरा एवं दासपुर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय, विशेषकर बच्चों और महिलाओं को भूजल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूक करना। कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली, जल संवाद तथा जल संरक्षण की सामूहिक शपथ जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। रैली के माध्यम से “जल है तो कल है”, “हर बूँद कीमती है” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से लोगों को जल बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं सहायिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में जल संरक्षण की शपथ ली और अपने दैनिक जीवन में जल के समुचित उपयोग व संरक्षण का संकल्प लिया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जल प्रबंधन के महत्व से अवगत कराने का भी माध्यम बना। इस अवसर पर माध्यमिक एवं जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों तथा समिति के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in