अपने जीजा के घर रह रही पत्नी को लेने पहुंचा पति, पत्नी और जीजा ने की मारपीट, छोड़ने के एवज में मांग रही 8 लाख रुपए, पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

18/7/2028

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

9713906075

पत्नी को ससुराल लिवाने गया एक युवक को उसकी पत्नी ने खुद अपने जीजा के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। अब पत्नी 8 लाख रुपए की डिमांड कर रही है और धमकी दे रही है कि रुपए नहीं दिए तो झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी। पूरे मामले की शिकायत पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में पहुंचकर की है।

भाँती पारोंच नदी, थाना भौती निवासी सुनील साहू ने बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रामगढ़ निवासी शिवानी साहू से परिवार की सहमति से हुआ था। शुरुआती कुछ हफ्ते सब ठीक रहा, लेकिन दो महीने बाद पत्नी बिना बताए मायके चली गई। जब सुनील ने तलाश की तो वह अपनी बड़ी बहन कविता साहू और जीजा मनीष साहू के घर पर मिली।

सुनील का कहना है कि जब वह पत्नी को वापस लेने बहन-जीजा के घर गया तो वहां पत्नी शिवानी, बहन कविता और जीजा मनीष ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौच की और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुनील ने इसकी जानकारी पहले भी 26 सितंबर 2024 को करैरा थाने में आवेदन देकर दी थी।

सुनील का आरोप है कि अब उसकी पत्नी 8 लाख रुपए की मांग कर रही है और कहती है कि “पैसे दो और पीछा छोड़ो, वरना झूठे केस लगाकर जेल भिजवा दूंगी।” उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी कहती है, “मुझे जहां मन होगा वहां जाऊंगी, तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी, और जितना परेशान कर सकती हूं, करूंगी।”

सुनील ने कहा कि वह न्यायालय के माध्यम से पत्नी को साथ लाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन पत्नी वहां भी आने से मना कर चुकी है। अब वह लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान है।

पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी है और पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वाईट सुनील साहू

जिला शिवपुरी से आल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in