Skip to main content

Aaj Tak24x7

अव्यवस्थाओं का दंश झेल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर

300 से ज्यादा ओपीडी देख रहे हैं एक डॉक्टर , अस्पताल में स्टाफ की है कमी
(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली)
देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर अव्यवस्था का दंश झेल रहा है स्वास्थ्य केंद्र में इस समय सिर्फ दो डॉक्टर हैं दिन में जहां डॉक्टर संजय पटेल की ड्यूटी रहती है वही रात में बीएमओ सिंह मरीजों को देखते हैं तो वही प्रतिदिन औसतन दिन में 300 से ज्यादा ओपीडी को अकेले डॉक्टर संजय पटेल देख रहे हैं , हालांकि महिने पहले चिकित्सालय में दंत चिकित्सक सहित तीन डाक्टर रहते थे लेकिन इस समय सिर्फ दो ही डॉक्टर अस्पताल में है जहां मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है ।

अस्पताल में स्टाफ की है कमी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में जहां प्रतिदिन 300 से ज्यादा ओपीडी रहती है वही स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी होने मरीज को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वहीं स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञक शिशु रोग विशेषज्ञक एवं सर्जन की जरूरत है जहां प्रसूति महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी ना होने पर 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय बैढ़न के लिए रेफर करना पड़ता है ।

महीनों से खराब पड़ा है हैंडपंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में जहां प्रतिदन सैकड़ो की संख्या में मरीज आते हैं तो वहीं स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हैंड पंप महीनों से बंद पड़ा हुआ है , जिससे मरीजों को पेय जल के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो वही जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की उठ रही माग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में औसतन 300 से 400 की ओपीडी प्रतिदिन रहती है लेकिन सुविधाओं की कमी एवं अव्यवस्थाओं के वजह से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वही मरीज उपचार के लिए अन्य अस्पतालों एवं प्राइवेट चिकित्सालय में जाते हैं तो वहीं लंबे अरसे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग क्षेत्र की जनता एवं गणमान्य नागरिक उठाते रहे हैं हालाकि क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल उन्नयन हेतु प्रयासरत हैं अब देखना यह है कि कब तक में यह सिविल अस्पताल में उन्नयन हो पाता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in