गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त चारा पानी की, की जाये व्यवस्था।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

गोवंशों को छाया हेतु हरीशंकरीविधि से गोआश्रय स्थल में कराये वृक्षारोपण।

औरैया 19 जुलाई 2025/ गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को नर/मादा अलग अलग स्थानों पर रखा जाए जिससे नर गोवंश छोटे व कमजोर गोवंशों को चारा खाने में बाधा न पहुंचाए और न ही परेशान कर पाए।
जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने उपरोक्त निर्देश तहसील बिधूना के विकास खण्ड सहार स्थित ग्राम पंचायत सौथरा में संचालित अस्थाई गोआश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गोवंशों को दिए जाने वाले भूसा, हरा चारा, दाना व पानी की व्यवस्था को देखा और निर्देशित किया कि नादों में हमेशा पर्याप्त भूसा पड़ा रहें जिससे सही व तंदुरुस्त गोवंश के चारा खाने के उपरांत छोटे व कमजोर गोवंश भी चारा खा सके और भूखे न रहे। उन्होंने भूसे की उपलब्धता देखी और निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए चारे की कोई कमी न रहने पाए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए छाया की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हरीशंकरीविधि से (पीपल, बरगद, पाकढ़) से वृक्षारोपण कराए जिससे आगामी समय में गोवंशों को पर्याप्त छाया मिल सके। जिलाधिकारी ने टीन शेड आदि के कराये गए कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए जिससे गुणवत्ता आदि की जानकारी मिल सके। वर्तमान में गोआश्रय स्थल में 185 गोवंश होना बताया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहार राज नारायण पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ 0 प्रेम चंद्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in