Skip to main content

Aaj Tak24x7

घरो में चोरी करने वाली गैंग पकडाई*

लोकेशन कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
दिनांक 19/7/2025

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा चोरी करने वाले तथा उनका माल खरीदने वालो के विरूध्द सख्त कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में पुलिस टीम कन्नौद द्वारा कस्बा कन्नौद व आस-पास क्षेत्र में सोयाबीन, गेहूं, मूंग आदि चोरी करने वाली गैंग के सकिय होने की सूचना मिल रही थी जिसके लिये कन्नौद पुलिस द्वारा मुखबीर मामूर किये गये थे. दिनांक 15.07.2025 को नेमावर रोड नर्मदानगर कन्नौद निवासी धमेन्द्र सिसौदिया व बहिरावद रोड निवासी शैलेन्द्र पंडा के घर से मूंग एवं गेहूं चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसपर से अज्ञात आरोपीगण के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर पुलिस द्वारा अपने परम्परागत तरीके तथा तकनीकी व अभियान त्रिनेत्रम के अंतर्गत लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपीगण की तलाश की गई व संदेह के आधार पर विष्णु पिता श्रीपथ निवासी बरखेडी, संजू पिता हिरालाल निवासी शेरगोना से पूछताछ की गई जिन्होने जुर्म करना स्वीकर किया, आरोपीगण के कब्जे से चोरी किया गया मुश्रका मूंग व गेहूं बरामद किया गया, आरोपीगण विष्णु पिता श्रीपथ निवासी बरखेडी, संजू पिता हिरालाल निवासी शेरगोना को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपीगण को जेल भेजा गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in