Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरकार कृषि एवं किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध – विश्वामित्र पाठक

(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सीधी )
सिंगरौली ,प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, परंपरागत खेती के साथ ही आधुनिक खेती के बारे में तकनीकी जानकारी, मिट्टी परीक्षण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है जिससे किसानों की आय दुगुनी होने के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत सिहावल, सोनवर्षा एवं बहरी में नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत जनपद पंचायत सिहावल के सिहावल, सोनवर्षा एवं बहरी में आदान वितरण कार्यक्रम के तहत खरीफ सीजन की फसलों के बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सुंदर लाल रैदास द्वारा किसानों को वितरित बीजों के बोने से लेकर पैदावार होने तक के तरीकों सावधानियों, उत्पन्न अन्न के फायदों के बारे में जानकारी दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने उद्बोधन में किसानों के लिए सरकार की योजनाओं आदान योजना, कृषि यंत्र वितरण, किसान सम्मान निधि, मेड बंधान, खेत तालाब आदि योजनाओं के बारे विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ लेकर स्वयं के साथ ही देश के विकास में सहभागी बने। मुख्य अतिथि ने किसानों को मोटे अन्न विशेषकर बड़े पैमाने पर रागी जिसे श्री अन्न कहा गया है की खेती करने के लिए कहा साथ ही रागी की उपयोगिता तथा फायदों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने सरकार की अभिनव योजना एक बगिया मां के नाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए कहा। मुख्य अतिथि ने लगभग 600 किसानों को मिनी किट का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से विमलेश रावत मंडल अध्यक्ष सिहावल, जय शंकर द्विवेदी मंडल अध्यक्ष सोनवर्षा , पुष्पेंद्र पांडेय मण्डल अध्यक्ष बहरी, दल बहादुर सिंह, कपूर चन्द्र साहू , दिलीप सोनी, मुनीन्द्र शुक्ला, संतोष पाठक, पुनीत पाण्डेय, चंद्रभान सिंह, संतोष शुक्ला, श्रीमती अर्चना द्विवेदी सरपंच सोनवर्षा, श्यामसुंदर सिंह, पुष्पराज सिंह, कमलेश मिश्रा, सरोज कोल , फजल हमीद, अजीज मोहम्मद, जयनाथ द्विवेदी, सालिक द्विवेदी, गिरीश द्विवेदी, राजू द्विवेदी, सुंदरलाल रैदास प्रभारी, कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण भाजपा के कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in