Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिस्टान;–भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उतीर्ण छात्र छात्राओं को गायत्री शक्ति पीठ बिस्टान पर पुरस्कृत किया गया।

गायत्री शक्ति पीठ बिस्टान पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उतीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजित परीक्षा को लेकर जिला संयोजक बी एस मण्डलोई ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन 9 नवम्बर 2024 को जिले में सम्पन्न हुआ था जिसमें भगवानपूरा तहसील की 593 संस्थाओं में से 38 संस्थाओ ने भाग लिया। जिसमें 1525 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुई। इसमें 5 वी से 12 वी तक कि छात्र छात्रा में प्रथम द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद राशि व प्रमाण पत्र व शान्ति कुंज के साहित्य एवं सदवाक्य देकर सम्मानित किया गया। मंडलोई ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 1994 से संचालित है और निरतंर चल रही है। इस वर्ष सर्वाधिक छात्र छात्राओं को सम्मिलित करा कर मद्य्य प्रदेश के खरगोन जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित परीक्षा को लेकर बताया कि। राष्ट्र की भावी पीढ़ी को संस्कृतिक, नैतिक व राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के अपने प्रयासों को निरंतर गति प्रधान कर विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग मिशन करता रहेंगा मिशन का यही उद्देश्य है। इस अवसर पर शक्ति पीठ के पुरुषोतम गुप्ता, पारिन्द्र शर्मा,जगदीश मण्डलोई, वीरेन्द्र त्रिवेदी, भैरव सिंह मण्डलोई,रामलाल डाबर, अतुल भंगाले, नीरज गुप्ता, संजय मराठे, राजेश राठौड़, परिव्राजक सौदान दसौंधी, गजानंद चौहान, उपस्थित थे आभार यशवंत पाटील ने किया।
राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in