पंचायतों की भी होगी स्वच्छता रैंकिंग…
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भोपाल जिले की बैरसिया जनपद पंचायत क्षेत्र की समस्त पंचायतों में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीण जनों ने भी अपनी सहभागिता से क्षेत्र की समस्त पंचायतों में जगह-जगह साफ सफाई की । आपको बता दें कि हाल ही में स्वच्छ शहरों की रैंकिंग के उपरांत अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वच्छ पंचायतों की रैंकिंग होना है इसी के तहत जनपद पंचायत बैरसिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश सराठे के मार्गदर्शन में क्षेत्र की समस्त पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं ।इसी तारतम्य में शनिवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत नजीराबाद में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं ग्रामीण जनों की सहभागिता रही। वहीं इस दौरान उपस्थित पंचायत समन्वय अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि वैसे तो पंचायतों में साफ सफाई स्वीपर द्वारा की ही जाती है परंतु जनता का भी कर्तव्य बनता है कि अपने घर आसपास एवं अपने ग्राम को स्वच्छ रखें और इस स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग दें इसलिए अब हफ्ते में प्रत्येक शनिवार को ग्रामीण जनों के सहयोग से पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं अंत में उपस्थित जनों ने अपनी पंचायत को स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार ,उप सरपंच मोहसिन खान, सचिव ऊधम सिंह मेहर, सहायक सचिव कमल अहिरवार, वरिष्ठ समाजसेवी राजमल महेश्वरी, दीनबंधु माहेश्वरी, रामनारायण सेन ,सर्जन सिंह गोलिया, पत्रकार संतोष शर्मा, रामबाबू योगी, दिनेश देवड़ा, तखत सिंह लोधी मनोज सेन लक्ष्मी नारायण अहिरवार रुपसिंह वर्मा वने सिंह सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे आज तक 24×7 मनीष शर्मा की रिपोर्ट



