


*दिनांक 20.07.2025 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड जेपी कट सेक्टर-133 पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो (रजि नं0 यूपी यूपी 16 एन.टी 6433) को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, जिस पर ऑटो सवार अभियुक्तों द्वारा रूकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.विकास पुत्र अहलकार निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष (घायल) 2.पंकज प्रजापति पुत्र आशाराम निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष (घायल) के रूप में हुयी है। घायल बदमाशो के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल फोन, 1350 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त ऑटो (यूपी 16 एनटी 6433) बरामद किये गये है। बदमाशो के तीसरे साथी कार्तिक (24 वर्ष) को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।


