Skip to main content

Aaj Tak24x7

*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जबलपुर जिले के समस्त थाना अंतर्गत स्कूल/कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर तथा ग्राम-बस्ती में लोगों को एकत्रित कर समझाईश देते हुये एवं रैली निकालकर किया जा रहा हेै जागरूक

*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जबलपुर जिले के समस्त थाना अंतर्गत स्कूल/कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर तथा ग्राम-बस्ती में लोगों को एकत्रित कर समझाईश देते हुये एवं रैली निकालकर किया जा रहा हेै जागरू*

🙌 🙌🙌 जागरूकता हेतु आज बनायी गयी मानवश्रृंखला

 

मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

*इसी तारतम्य में आज दिनॉक 20-7-25 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत थाना गोहलपुर स्थित गारमेंट क्लस्टर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया की उपस्थित में गारमेंट क्लस्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में लगभग 150 लोग उपस्थित हुए ।*

🙌🙌 *थाना गढा अंतर्गत त्रिपुरी चौक पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक कर मानव श्रंखला बनाई गयी इसी प्रकार नशा मुक्ति अभियान में थाना बरगी अंतर्गत बरगी डेम के पास मानव श्रंखला बनाई गयी। थाना लार्डगंज अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला निर्मित कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। थाना माढोताल अंतर्गत पाटन बायपास में नशा मुक्ति अभियान की अंतर्गत नशा मुक्ति से संबंधित मानव श्रृंखला बनाकर नशा से मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई । थाना कोतवाली अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया एवं मानव श्रृंखला बनायी गयी।*

थाना ओमती घंटाघर में एवं सिविल लाईन में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। थाना संजीवनी नगर अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये गया नशा न करने की शपथ दिलाई गइ। थाना माढोताल अंतर्गत पाटन बायपास में नशा मुक्ति अभियान की अंतर्गत नशा मुक्ति से संबंधित मानव श्रृंखला बनाकर नशा से मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई । थाना बेलबाग अंतर्गत कदम तलैया गुरंदी बाज़ार में आम जनता को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई एवं शपथ दिलाई गई।

*जबलपुर के शहर एवं देहात के सभी थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया एवं नशे से दूर रहने की समझाईश दी देते हुये शपथ दिलाई गयी*

*उल्लेखनीय है शहर में ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था। जागरूकता रथ/वाहन द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in