


पुलिस मुखिया डीजीपी श्री कैलाश मकवाना द्वारा चलाये जा रहे मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को अपने अनुभाग अंतर्गत स्कुल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में थाना कन्नौद क्षेत्र में कस्बा कन्नौद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में रंगोली निबंध प्रतियोगित आयोजित की गई. जिसमें छात्राओ द्वारा नशे के विरुध्द तथा नशे से समाज तथा मनुष्य को होने वाले हानिया, विकृतियों को रंगोली तथा लेखों के माध्यम से व्यक्त किया गया, उक्त प्रतियोगियों 150 स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें कार्यक्रम के समापन दिनांक 30 जुलाई 2025 को पुरूष्कृत किया जावेगा, कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन ने छात्राओ द्वारा बहुत सुन्दर ढंग से बनायी गई रंगोली एवं लेखों की सराहना की गई तथा बालिकाओं को नशे के विरूध्द समाज में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक श्री तहजीब काजी ने छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि नशे के विरूध्द पुलिस के इस महाअभियान रूप यज्ञ में बालिकाओं द्वारा आहुती आवश्यक थी. इस लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उनके द्वारा अपील की गई की नशा एक सामाजिक बुराई हैं, जो समाज को अनैतिकता ओर पतन की ओर ले जाता है. समाज को पतन ओर अनैतिक कार्य से रोकने के लिये मातृशक्ति द्वारा सदैव कार्य किया गया है, इसलिये आप छात्रायें एवं बालिकाये इस अभियान में हिस्सा ले ओर इस समाजिक बुराई का समाज से जड से उनमूलन करें। अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री रामभरोस परमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



