Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा. जनपद………………..हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर झकड़ी में बाबा लालचंद महाराज द्वारा स्थापित स्वामी रामप्रसाद उदासीन समाधि ट्रस्ट के महंत द्वारा ट्रस्ट परिसर में महाशिवपुराण का वाचन शुरू।


पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार से ट्रस्ट परिसर में महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ किया गया। महा शिवपुराण कथा का दैनिक वाचन अर्थात कथा के व्यास का कार्य स्वयं आश्रम के महंत स्वामी राजेंद्र मुनि महाराज जी द्वारा किया जाएगा। कथा प्रारंभ करते हुए श्री महाराज ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में महाशिव पुराण कथा के सुनने का बहुत्व महत्व होता है। इसी दृष्टि से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु निर्धारित समय 2 बजे तक स्नान आदि से निवृत होकर परिवार के साथ कथा वाचन स्थल पर उपस्थित होकर एकाग्र चित्त से कथा श्रवण करें और पुण्यलाभ अर्जित करें।महाशिवपुराण कथा में भगवान शिव की जीवन लीलाओं का वर्णन किया गया है।
इस अवसर पर स्वामी प्रवेश मुनि, यश वशिष्ठ, सचिन शर्मा इस्लाम प्रतीक आदि मौजूद रहे।………………….सवाददाता……… मुशीर खान. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in