राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के तहत सुलह-समझौते से निपटाये जा रहे मामले।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 22 जुलाई 2025- अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंयक चौहान, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में तथा महेश कुमार, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान (दिनांक 01, जुलाई, 2025 से दिनांक 30, सितम्बर, 2025 तक) चलाया जा रहा है।
प्राधिकरण सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान में विभिन्न प्रकृति जैसे वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, घरेलू हिंसा के मामले, सेवा मामले, वाणिज्यिक मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित कर निस्तारण कराया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज एक पारिवारिक वाद में सुलह वार्ता करायी गयी। इस प्रकरण में गिरजाकान्त त्रिपाठी एडवोकेट मीडियेटर के प्रयासों से सुलह हुई।उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। उक्त अभियान के तहत दिनांक 01, जुलाई, 2025 से दिनांक 30, सितम्बर, 2025 तक अपने-अपने मामलों को सुलह हेतु संदर्भित कराकर सुलह-समझौते से अपना वाद निपटाकर अभियान का लाभ उठायें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in