मध्य गंगा नहर में किया जाए पानी प्रवाहित:- कृष्ण कुमार शर्मा
हसनपुर/अमरोहा । तहसील क्षेत्र के ग्राम बेगपुर मुंडा में मध्य गंगा नहर में पानी प्रवाहित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रसेवी संगठन के कार्यकर्ता ग्राम बेगपुर मुंडा में मध्य गंगा नहर के पुल पर इकट्ठा हुए। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि लगभग 20 वर्ष से अधिक समय नहर की खुदाई होते हुए हो चुका है। काफी कृषि योग्य भूमि का किसानो से अधिग्रहण कर लिया गया है। मुख्य नहर निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। दो वर्ष से कुछ समय के लिए बरसात के समय पानी छोड़ा जाता रहा है। लेकिन नहर विभाग के निकम्मे रवैए के चलते काफी सरकारी धन व्यय होने व काफी कृषि योग्य भूमि किसानो से अधिगृहित किए जाने के बाद भी नहर का लाभ किसानो को नहीं मिल पा रहा है। बरसात के पहले या बाद में गंगा में जल स्तर कम होने की बात कह कर पानी रोक दिया जाता है। यदि नहर की शाखाओं में काम चल रहा है तो उनमें पानी न छोड़कर मैन नहर में अविलंब कम से कम चार फिट पानी अवश्य प्रवाहित किये जाने की मांग की गई जिससे भूमि गत जल स्तर में वृद्धि होकर सूखे में आ चुके हैंड पंप व सिंचाई बोरिंग पुनः अधिक पानी देने लगें जिससे बिजली विभाग द्वारा कम बिजली आपूर्ति के चलते फसलों पर पड़ने वाले गलत प्रभाव पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर डा रुमाल सिंह सैनी नामित सदस्य पशु कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार ,सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।………. सवाददाता……… मुशीर खान



