रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

*रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्ता*

 

थाना संजीवनी नगर में आदर्श पटैल उम्र 22 वर्ष निवासी एलआईजी 233 भूकम्प कलोनी धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर ने शिकायत की कि वह वर्तमान में शिक्षित बेरोजगार है। तक्षशिला विश्वविद्यालय से पलिटेक्निकल की डिग्री लिया है। उसकी मॉ साड़ी में फॉल लगाने का काम करती हैं, राकेश कुमार सराठे निवासी महर्षि महेश वार्ड घमापुर चौक का पिछले छः महीने से उसके घर की दुकान में साड़ी के पीको फॉल कराने आता था तथा कहता था कि मैंने अपने लड़के को पश्चिम मध्य रेल्वे में कमर्शियल क्लर्क में लगाया हूँ। पाँच लाख रूपया लड़के को नौकरी लगाने के लिये दिया हूँ। उसकी माँ को दीदी-दीदी बोलकर उसकी नौकरी के नाम से झाँसा दिया और नौकरी लगाने को बोलकर कहा देवरी रेल्वे स्टेशन जबलपुर में पद खाली है। पश्चिम मध्य रेल्वे कमर्शियल क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देता हूँ। नौकरी लगवाने में केवल पैसे का खेल है। उससे दस्तावेज लेकर बिना नोटरी के शपथ पत्र बनवाया। दिनांक 27.03.2025 को रेल्वे का ब्लैंक आई-कार्ड एवं रेल्वे में ट्रेनिंग के दौरान पहनने वाले कपड़े लाकर दिये। दिये गये ट्रेनिंग वाले कपडे के ऊपर कम्प्यूटर से प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेल स्टेशन रोड साउथ सिविल लाईन जबलपुर लिखा एवं रेलवे का लोबो बना बना हुआ था, फर्जी पर्ची लगाकर कपडे दिया । उसे रेल्वे में नौकरी लगने का विश्वास हो गया।

राकेश कुमार सराठे ने दिनांक 27.03.2025 को रेल्वे हस्पिटल जबलपुर में बुलाकर उसका यूरिन टेस्ट के लिये सेम्पल लिया। राकेश कुमार सराठे के साथ एक महिला भी थी महिला ने बोला कि सेम्पल को बाथरूम में ही रख दो जाँच हो जायेगी रिपोर्ट बाद में मिलेगी तब उसने यूरिन सेम्पल बाथरूम में रख दिया था। राकेश बोला कि सेम्पल मेडीकल स्टाफ उठाकर ले जायेगा तथा बोला कि यहाँ एक्स-रे के लिये देरी हो रही है तुम नेशनल हस्पिटल चलो, वहीं एक्स-रे करा देता हूँ। राकेश कुमार सराठे ने 5500 रूपये एक्स-रे कराने के लिये लिया और उसका एक्स-रे नेशनल हस्पिटल जबलपुर में कराया। दिनांक 28.03.2025 को ट्रेनिंग हेतु किट के लिये 8500 रूपये की मांग की जिसका ड्रेस कोड का कपड़ा उसे दिया था। उसने 8500 रूपये अपनी माँ से लेकर राकेश कुमार को दिये। फिर कहा आपको नौकरी के लिये नया खाता खुलवाना है। दिनांक 31.03.2025 को नया खाता खुलवाने के नाम से 10,000 रेल्वे स्टेडियम जबलपुर के पास लिया। राकेश कुमार सराठे ने रेल्वे परीक्षा के पेपर में पास कराने के लिये दिनांक 02.04.2025 को 5,00,000 रूपये की मांग उसके घर पर किया तब, माँ ने बोली कि कुछ कम कर दीजिये तब कहने लगा बहन जी, मैं डी.ओ. मैडम से बात कर लूँगा। थोड़ा बहुत कम करा दूँगा। मैंने अपने लड़के की नौकरी लगवाई है। तब अपने घर में ही राकेश कुमार सराठे को 1,00,000 रूपये दिया। दिनांक 03.04.2025 को मालवीय चौक अंग्रेजी शराब दुकान के बगल से 50,000 रूपये राकेश कुमार सराठे को दिये और पूछा कि कल कहाँ आना है ? तब राकेश सराठे ने बोला कि मैं बता दूँगा, पूरा पैसा लेकर आना। दिनांक 04.04.2025 को राकेश कुमार सराठे ने रेल्वे प्लेटफर्म 06 पर बुलाया , जहॉ वह राकेश सराठे से मिला तब राकेश् सराठे ने बोला कि तुम एक बार में पैसा नहीं दे रहे हो, काम लेट होगा। तुम्हारा पेपर 06.04.2025 दिन रविवार को है। पैसा नहीं दे रहे पैसे कैसे भी दो नहीं तो, तुम्हारे पेपर का दिनांक आगे बढवा देता हूँ। ठीक है जब तक पैसे का इन्तजाम कर लो। शाम को अपने मोबाइल नम्बर से कॉल करके बताया कि तुम्हारा पेपर दिनांक 10.04.2025 दिन गुरूवार को है। पैसा पहले दे देना पास करवा देंगे। तीन अधिकारी तुम्हारा पेपर लेंगे। दिनांक 07.04.2025 को डीआरएम ऑफिस के पास बुलवाया गया। उसकी माँ ने पैसे की व्यवस्था करके 50,000 रूपये दिये तब राकेश कुमार सराठे ने मेरी माँ से बोला कि बतौर सिक्वेरिटी के 50,000 रूपये जमा करना पड़ेगा जो बाद में वापस कर देंगे। तब माँ ने 50,000 रूपये और दिये। राकेश के साथ एक महिला भी थी जो मुँह पर कपड़ा बाँधे चश्मा लगाये हुये थी। उसे एवं मां को राकेश सराठे ने नीलाम्बरी गेस्ट हाऊस प्लेटफर्म नम्बर 01 पर ले गया और वहाँ अंदर जाने से रोक दिया तब राकेश कुमार सराठे ने कोटा स्टाफ बताकर गेस्ट हाऊस के अंदर घुमाया एवं ऑफिस के बाहर ले गया और बोला कि ट्रेनिंग के दौरान यहीं सब करना पड़ेगा फिर वापस डीआरएम ऑफिस के पास ले गया उसके बाद उसने 50,000 रूपये लिये और बोला कि अब तुम्हारी नौकरी लग गई है, जल्दी पूरा पैसा दे दो तो तुम्हारा एक्जाम पास कराऊँ।

राकेश कुमार सराठे ने कई किश्तों में 3,24,000 रूपये नौकरी लगाने के नाम पर लेकर धोखाधड़ी किया है।

शिकायत पर राकेश कुमार सराठे द्वारा रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर 3,24,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर धारा 318(4), 319(2), 336(2),338,336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्रीमति अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम डी नागोतिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी एवं चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी राकेश कुमार सराठे उम्र 58 वर्ष निवासी घमापुर चौक के पास बेलबाग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर राकेश कुमार सराठे ने नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेना स्वीकार करते हुये बताया कि रूपये लेकर श्रीमति रेखा को डीईओ अधिकारी होना बताकर धोखाधडी करना बताया। श्रीमति रेखा वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी घड़ी चौक विजय नगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर श्रीमति रेखा ने राकेश कुमार सराठे के कहने पर डीईओ अधिकारी बन कर मिलना जिसके एवज में राकेश कुमार द्वारा 5 हजार रूपये देना बताया । दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि राकेश सराठे ने इसी तरह नौकरी लगाने के नाम पर रूपये लेकर धोखाधडी की थी जिस पर थाना गोहलपुर में वर्ष 2021 में राकेश सराठे के विरूद्ध धोखाधडी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। राकेश सराठे द्वारा और भी लोगो के साथ इसी तरह की धोखाधडी करना ज्ञात हो रहा है जिसके सम्ंबंध मे पूछताछ की जा रही है।

 

उल्लेखनीय भूमिका- नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये लेकर धोखाधडी करने वाले आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी एवं चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश, वीरेन्द्र, महिला आरक्षक संध्या तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in