मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल में आज वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में शरीक हु. अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने भी पौधारोपण किया। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं विधायक (भोपाल दक्षिण-पश्चिम) श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम भोपाल और भोजपाल मित्र परिषद के कई सहयोगी उपस्थित रहे।



