सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों की रामनगर पुलिस ने तत्परता से बचाई जान*

*सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों की रामनगर पुलिस ने तत्परता से बचाई जान*

आज सुबह लगभग 10:15 बजे, थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला NH-43 पर एक कार वाहन (क्रमांक MP 18 CA 1943) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के समय भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही थाना रामनगर पुलिस बिना विलंब किए तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। दुर्घटनास्थल की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण होने दोनों व्यक्ति कार के अंदर फंसे हुए थे । घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और अपने पुलिस वाहन से उन्हें अस्पताल रवाना किया।

इस कार्यवाही के दौरान गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का वह महत्वपूर्ण समय जिसमें त्वरित उपचार से जान बचाई जा सकती है) में घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे दोनों व्यक्तियों की स्थिति को स्थिर किया जा सका। चिकित्सकों के अनुसार यदि उपचार में देर होती, तो जान जाना तय थी।

इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एवं स्टॉप की भूमिका सराहनी रही

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in