भूजल सप्ताह अभियान का समापन – महिलाओं संग संवाद व बच्चों की रैली*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*भूजल सप्ताह अभियान का समापन – महिलाओं संग संवाद व बच्चों की रैली

 

 

*औरैया 22 जुलाई 2025* /अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा भूजल सप्ताह अभियान का समापन सदर ब्लॉक औरैया के ग्राम नौरी राजपुर में महिलाओं के साथ आयोजित गोष्ठी के माध्यम से किया गया। समापन कार्यक्रम के अंतर्गत समिति की समन्वयक शिप्रा ने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग, सामुदायिक स्तर पर जल प्रबंधन, पारंपरिक और आधुनिक जल संचयन की तकनीकों तथा भूजल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि जल का अत्यधिक दोहन किस प्रकार पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है और वर्तमान समय में जल संचयन क्यों आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय समन्वयक सुशील ने उपस्थित महिलाओं को किचन गार्डन की उपयोगिता तथा घरेलू स्तर पर जल के पुनः उपयोग की विधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोई और घर के अन्य कार्यों से निकलने वाले साफ-सुथरे जल का उपयोग सब्जी उत्पादन जैसे छोटे किचन गार्डन में किया जा सकता है, जिससे न केवल जल की बचत होती है बल्कि पोषण की दिशा में भी परिवार आत्मनिर्भर बन सकता है।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या रीता, सहायक अध्यापक अनीता, शिक्षामित्र कीर्ति एवं सपना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम कुमारी तथा सहायिका पूनम देवी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वहीं दूसरी ओर फरीदपुर गांव के 47 बच्चों ने रैली निकालकर समुदाय को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील किया और जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। इस अभियान में समिति की कार्यकर्ता चमेली, अर्चना, ब्रम्हा एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। भूजल सप्ताह का यह अभियान न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने इसे एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप भी प्रदान किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in