बरेला/जबलपुर – मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ द्वारा 11वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 का आयोजन विंग्स क्लब भोपाल में दिनांक 18- 20 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई जिसमें मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला ने होनहार जुजित्सु खिलाड़ियों ने जबलपुर टीम दल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय जुजित्सु प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए 6 स्वर्ण,2 रजत,7 कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे। पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी माह आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह, शाला संचालक वैभव जोशुवा, प्राचार्या श्रीमती ईएस जोशुवा , प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा, जु-जित्सु संघ जबलपुर अध्यक्ष राजकुमार यादव, महासचिव जयराज चौधरी आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी ।
नेवाजा पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है –
खुशी यादव,भावना पट्टा, रोशनी बैरागी,
रजत पदक – रेशु सिंह मसराम,राज चक्रवर्ती,
कांस्य पदक – इशान दुबे, रमन मेहरा।
फाइटिंग सिस्टम पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – राज चक्रवर्ती,रोशनी बैरागी,
कांस्य पदक – इशान दुबे, रमन मेहरा, खुशी यादव,भावना पट्टा, रमन मेहरा।
जुजित्सु कोनटेक्ट
श्री दुबे ।



