
गंजबासौदा शहर पुलिस ने महिला और 3 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22 जुलाई 2025 को फरियादी शशि कुशवाह ने अपने मकान में किराये से रहने वाली रामसखी कुशवाह और उसकी 3 वर्षीय बच्ची मानवी कुशवाह की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 74/25 धारा 194 BNSS और अपराध क्रमांक 524/2025 धारा 103 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा सुश्री शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बासौदा शहर संजय वेदिया के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने भौतिक साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की।
आरोपी का जुर्म कबूलना
आरोपी अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रामसखी कुशवाह के साथ उसके अवैध संबंध थे और वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। एक दिन उसने गुस्से में आकर रामसखी और उसकी बच्ची की हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी
- अनुज उर्फ राजा विश्वकर्मा पिता स्व. हमीर सिंह विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 21 रतनबाई स्कूल के पीछे शिवनगर गंजबासौदा थाना देहात बासौदा हाल पता वार्ड नं. 08 मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास शशि कुशवाह का किराये का मकान गंजबासौदा
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित टीम की विशेष भूमिका रही, जिसमें थाना निरीक्षक संजय वेदिया, उनि राधेश्याम यादव, उनि सियाराम शर्मा, सउनि राजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 221 सुरेश रघुवंशी, आर. 450 सरमन साहू, आर. 213 अजय यादव, आर. 96 धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, आर. 08 संतोष मरकाम, आर. 588 शिवम परिहार, आर. 456 अभिषेक शुक्ला, आर. 924 अरुण छारी, आर. 116 दीपेश यादव, आर. 106 अनिल यादव, आर. 399 सतीष तिवारी, म.आर. 1018 द्रोपती तिवारी, आर. 125 आजाद सिंह, आर. 04 शिवा शर्मा (SDOP) कार्यालय बासौदा शामिल थे।



