कर कटौती के संबंध में आयकर विभाग द्वारा आउटरीच प्रोग्राम कार्यशाला का किया गया आयोजन।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 23 जुलाई 2025- आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अन्तर्गत स्रोत पर कर कटौती के संबंध में जानकारी के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से आयकर विभाग टी०डी०एस० आगरा द्वारा आउटरीच प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन ककोर स्थित विकास भवन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए टी०डी०एस० व टी०सी०एस० के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। स्रोत पर आयकर की कटौती तथा स्रोत पर कर संग्रह के प्रावधानों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। टी०डी०एस० व टी०सी०एस० न काटने पर होने वाले परिणामों की जानकारी दी गई। उसे समय से सरकारी कोष में जमा कराने का अनुरोध किया गया। आयकर विवरणीयों (त्रैमासिक आयकर विवरणी) को भी समय से दाखिल किये जाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने टी०डी०एस० व टी०सी०एस० की जानकारी देते हुए कर संग्रह में पूर्ण सहयोग देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने की अपील की। आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं उनकी शंकाओं का अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
उक्त आउटरीच प्रोग्राम कार्यशाला में मुख्य कोषाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया।
आउटरीच प्रोगाम में मुख्य कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, आयकर आयुक्त (टी०डी०एस०) कानपुर संजय यादव, अपर आयकर आयुक्त (टी०डी०एस०) कानपुर शुभी मिश्रा, आयकर अधिकारी (टी०डी०एस०) आगरा तरूण सिंह सैनी, उपायुक्त आयकर राजीव प्रसाद, आयकर निरीक्षक दिलीप गुप्ता, मनोज दिवाकर सहित जनपद स्तरीय आहरण वितरण अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes