Skip to main content

Aaj Tak24x7

बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने क्षेत्र की 14 पंचायतों को दिए पेयजल टैंकर…बैरसिया –

-बुधवार को बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरावली में पेयजल टैंकर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों को बैरसिया विधायक विष्णु खत्री द्वारा विधायक निधि से पेयजल टैंकर वितरण किए गए। जिनमें ग्राम पंचायत निपानिया जाट,रुनाहा,मंगलगढ़,नजीराबाद,
खंडारिया,नायसमंद,सोहाया,गुनगा,
जमुसर कलां,जूनापानी,बर्री छीरखेड़ा, बीलखो,हिनौती सड़क एवं गांगापिपलिया शामिल हैं । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने कहा की यह टैंकर न केवल भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे परिवारों तक राहत पंहुचायेंगे बल्कि मेरा प्रयास है कि राहत हर ज़रूरतमंद तक समय पर पहुंचे। आगे उन्होंने कहा कि आपकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता है और आपके सुख-दुख में सहभागी बनना ही मेरा परम कर्तव्य है। मैं जनता कि हर जरूरत को पूरी करने का प्रयास हमेशा से
करता आया हूं और आगे भी निरंतर करता रहूंगा ।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष गण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण, जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

आज तक 24×7 बैरसिया जयप्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in