आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया 24 जुलाई 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आगामी 27 जुलाई 2025 को संपन्न होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को सुचिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए श्री सुंदर सिंह इण्टर कालेज रुरुगंज एवं श्री भगवान दास इण्टर कालेज हरचंदपुर में पहुंचकर सीसीटीवी, लाइट, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का भली-भांति संज्ञान लेकर अपनी अपनी जिम्मेदारी का बाखूबी निर्वहन करते हुए बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराये। उक्त द्वय अधिकारियों ने श्री भगवान दास इण्टर कॉलेज हरचंदपुर में कक्ष निरीक्षक को दिए जा रहे परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के संबंध में भी पूछा जिस पर पूछीं गई प्रक्रिया के संबंध में कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान तथा परीक्षा के उपरांत की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बिधूना, विद्यालय के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक सहित कक्ष निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।



