एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत आज हर्ष कान्वेंट हाईस्कूल बड़ोदिया। में छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, ***

बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। यह गतिविधि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

आज दिनांक __24/07/2025 को हर्ष कान्वेंटहाईस्कूल बडोदिया विद्यालय के बच्चो द्वारा नर्सरी मे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, पीपल, गुलमोहर, आम आवला तुलसी आदि लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पाटीदार के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने वृक्षों के महत्व और जलवायु संतुलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई और यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।

इस प्रकार का आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम मे गांव के मदन लाल पाटीदार, भूतपूर्व अध्यापक जगदीश डाबे, शिवनारायण पाटीदार, विमल शर्मा, आदि ग्रामीणजन एंव विद्यार्थी , शिक्षकों आदि उपस्थित थै।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in