Skip to main content

Aaj Tak24x7

नन्दलाई मे नवीन पंचायत भवन का विधायक ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन*

नन्दलाई ( सरदारपुर )

जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

 

*नन्दलाई मे नवीन पंचायत भवन का विधायक ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन

*37.50 लाख की लागत से होगा निर्माण*

 

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को ग्राम नन्दलाई मे नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। नवीन पंचायत भवन की लागत 37.50 लाख रूपये है एवं प्रथम किश्त के रूप मे 18.75 लाख की राशि शासन द्वारा ग्राम पंचायत को प्रदान की गई है। भूमिपुजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि जर्जर पंचायत भवन होने से जनप्रतिनिधीयो द्वारा विगत कई समय से मांग की जा रही थी यह नवीन पंचायत भवन आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुए प्रशासनिक कार्यो के संचालन एवं जनसेवा के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच प्रतिनिधी राहुल औसारी, सचिव बालु सिंगार, सहायक सचिव सागर अजनार, पंच देवीलाल जाट, कैलाश डामर, सालेग्राम ओसारी, भारत ओसारी, ईश्वर ओसारी, संजय ओसारी, सोहन ओसारी, मुकेश ओसारी, मोहन ओसारी, रामलाल ओसारी, शंभु ओसारी, पुखराज जाट आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in