Skip to main content

Aaj Tak24x7

14 अगस्त से आयोजित होने वाले स्वास्थ्य विभाग के शिविरों का अधिकाधिक प्रचार- प्रसार कर आम जन में पहुंचाएं जानकारी जिससे जरूरतमंद ले सकें लाभ।

आर.चंद्रा ब्यूरो चीफ

70 वर्ष से ऊपर के पात्र जन आयुष्मान कार्ड से न रहे वंचित।

औरैया 25 जुलाई 2025/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष्मान प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के अन्तर्गत कार्यकारी समिति की बैठक की । बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना 23 सितम्बर 2018 को प्रारम्भ किया गया था तथा इस योजना में 2011 की सूची में चिन्हित परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा आबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। इस योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय राशन कार्ड धारक परिवार, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार जिसमें सदस्यों की संख्या 6 अथवा 6 से ज्यादा हो, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठजन, आशा कार्यकत्री, आँगनबाडी कार्यकत्री एवं आँगनबाडी सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जन प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों के ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये इस जनकल्याणकारी योजना की प्रशंसा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुरेन्द्र कुमार सिंह, मा0 राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह, मा0 सांसद प्रतिनिधि इटावा ओम प्रकाश ओझा, मा0 विधायक विधूना प्रतिनिधि डा० नवीन वर्मा, मा विधायक दिबियापुर प्रतिनिधि डा० कप्तान सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० शिशिर पुरी एवं जिला क्रियान्वयन इकाई के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in