Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में कबाड़ व्यवसायी सहित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार * मौके से 3नाबालिको को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए चोरी की गयी 143 किलो तांबा मोटर वाइंडिंग तांबे का तार 120 किलो एल्युमीनियम का तार व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो बरामद

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के कुशल उ0नि0 रामसिंह यादव ,उ0नि0 राजेश दुबे ,उ0नि0 रामलोचन
का0 धर्मेन्द्र राजभर,का0 प्रवीण कुमार राय,म0का0 रीनू थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के द्वारा
दिनांक 25.07.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृतमु0अ0सं0 159/25 धारा 305(क), 331(4), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित से 02 आरोपी.कबाड़ व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 काशीनाथ अग्रहरी निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष,- दीपक कुमार उर्फ मोखे पुत्र लालजी निवासी बिल्ली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र व घटना में शामिल 03 नफर बाल अपचारी को मिली मुखबीर की सूचना पर समय करीब 6.30 बजे सुबह चोपन रोड बिल्ली चढ़ाई से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा इनके द्वारा चोरी कीया गया 143 किलो तांबा (मोटर बैन्डिंग तांबे का तार) व 120 किलो एल्युमीनियम का तार कुल जिसकी अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो कीमत 08 लाख रुपये बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण व अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी किशोरो को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in