Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग – बस्ती के “एस-600 डिफेन्स प्रोजेक्ट” को क्षेत्र स्तर पर प्रथम स्थान

रिपोर्ट
शम्सुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

नवाचार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम – गोविन्द सिंह

अखिल भारतीय अटल लैब स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रान्त पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग (गोरक्ष प्रांत, बस्ती) के अटल टिंकरिंग लैब से जुड़े भैया सचिन, सर्वेश शुक्ला एवं कृष्णा एवं अथर्व द्वारा तैयार प्रोजेक्ट “मिशन इनोवेशन S-600” को Vidya Bharati ATL Innovation Exhibition (जून थीम) के परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रान्त पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

ज्ञात हो कि यह डिफेन्स इनोवेशन आधारित प्रोजेक्ट एक स्वचालित प्रणाली है, जिसमें पेट्रोलिंग टैंक और ड्रोन ट्रैकिंग राडार जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। यह मॉडल सीमावर्ती क्षेत्रों में थल और वायु सुरक्षा हेतु उपयोगी है। प्रोजेक्ट को विद्यालय स्तर से प्रारंभ कर गोरक्ष प्रांत एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, अखिल भारतीय स्तर पर सबमिट किया गया, जहाँ यह प्रोजेक्ट देशभर के पचीस प्रोजेक्ट्स में अलग अलग थीम में प्रथम थीम और शीर्ष स्थान पर चयनित हुआ।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय की वन्दना सभा में प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी द्वारा विजेता टीम भैया सचिन, सर्वेश, कृष्णा, अथर्व एवं अटल लैब संयोजक/आचार्य श्री अंकित कुमार गुप्ता जी को सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को संदेश दिया कि “इस प्रकार के नवाचार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम हैं। छात्र आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी इसी लगन से देशहित में कार्य करें।”

विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, आचार्यगण, भैयाओं एवं अभिभावकों ने भी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के छात्रों की इस टीम को बधाई दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in