Skip to main content

Aaj Tak24x7

सफाई अभियान के उपरांत देवकली मंदिर प्रांगण में हुआ पौधारोपणपौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी कैंप के जवानों को सौंपी गई

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु पौधारोपण अभियान निरंतर् चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत श्रावण मास में आज दिनांक 26 जुलाई- 2025 दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू ) के नेतृत्व में शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर दक्षिण दिशा में स्थित भगवान भोलेनाथ के दरबार देवकली मंदिर प्रांगण मे प्लास्टिक, पॉलिथीन, बरसाती घास आदि अपशिष्ट की सफाई के उपरांत पीएसी शिविर के प्रभारी जयप्रकाश यादव, देवेंद्र साहू व यतींद्र दुबे के कर कमलों द्वारा बेलपत्र, हरसिंगार, मधु कामिनी, नाग चंपा व शमी आदि के पौधों का ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पेड़ पौधे मानव जीवन की वहु उपयोगिता के साथ-साथ वन जीवों के लिए आश्रय भोजन व संजीवनी के रूप में काम करते हैं, पेड़ पौधों के बिना किसी भी जीव का जीवन असंभव हैं। निरोगी व स्वस्थ मन तथा पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक ने बताया कि लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व मनपसंद के पौधों के निःशुल्क वितरण के साथ अनवरत् जीवनधारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी एलएन गुप्ता, अनूप बिश्नोई, जीएलए मथुरा में वीवीए की शिक्षा में अध्यनरत छात्र वेदांत पोरवाल, विनय पुरवार, उमेश बिश्नोई, अनिल कुमार सोनी, अम्बर पोरवाल, हिमांशु दुबे, रामू किराना वाले, सत्य नारायन गुप्ता व सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण के सजग प्रहरी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7