Skip to main content

Aaj Tak24x7

विनम्र आग्रह के साथ न्याय की माँग


हरदा जिला मुख्यालय पर राजपूत समाज द्वारा शांतिपूर्ण रूप से अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत किए जा रहे आंदोलन पर जिस प्रकार पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया गया, वह अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

इस अमानवीय कृत्य से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्वक रखने का अधिकार है, और ऐसे अधिकारों का दमन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

हमने मुख्यमंत्री महोदय को पत्र प्रेषित कर इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का विनम्र आग्रह किया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

न्याय ही लोकतंत्र की आत्मा है — और हम उस आत्मा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7