Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनूपपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और अपनी गर्भवती पत्नी को भी बुरी तरह पीट दिया। मामला घरेलू विवाद का है लेकिन इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा, किसी ने सोचा नहीं था!”

“घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम जमुड़ी निवासी श्यामलाल कोल ने पारिवारिक झगड़े के दौरान अपनी मां नानबाई कोल की लकड़ी के पटिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब उसकी गर्भवती पत्नी सरोज कोल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से पीटा।”

“सूचना मिलते ही अनूपपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पटिया भी जब्त किया गया। सरोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है
“थाना कोतवाली अनूपपुर में आरोपी श्यामलाल कोल के खिलाफ अपराध क्रमांक 372/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है
“बताया जा रहा है कि आरोपी हाल ही में महाराष्ट्र से गांव लौटा था और रोजाना मां व पत्नी से झगड़े करता था। पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।”

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7